नालंदा विश्वविद्यालय के खँडहरों की सीढ़ियों पर
स्नातक के पाँव के निशान
अभी सूखे नहीं है
सूखा नहीं है बूढ़े पिता का कंठ
मदमात सारंग के सुरों के इंतज़ार में
खरखरा रहा है
सूखता नहीं है कुछ भी पृथ्वी पर
केवल भूरा हो जाता है
घास की तरह
बारिश के इंतज़ार में।








