तर्क-ए-वफ़ा तुम क्यों करते हो? - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

4 min read · 12.4K reads

तर्क-ए-वफ़ा तुम क्यों करते हो? इतनी क्या बेजारी है
हम ने कोई शिकायत की है? बेशक जान हमारी है
 
तुम ने खुद को बाँट दिया है कैसे इतनी खानों में
सच्चों से भी दुआ सलाम है, झूठों से भी यारी है
 
कैसा हिज्र क़यामत का है, लहू में शोले नाचते हैं
आंखें बंद नहीं हो पाती, नींद हवस पे तारी है
 
तुम ने हासिल कर ली होगी शायद अपनी मंजिल-ए-शौक़
हम तो हमेशा के राही हैं, अपना सफ़र तो जारी है
 
पत्थर दिल बे’हिस लोगों को यह नुक्ता कैसे समझाएं
इश्क में क्या बे’अंत नशा है, यह कैसी सरशारी है
 
तुम ने कब देखी है तन्हाई और सन्नाटे की आग
इन शोलों में इस दोज़ख में हम ने उम्र गुजारी है
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  3. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  4. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  5. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like