जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

3 min read · 12.4K reads

जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते हो
रात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

ये तो देखों के तुम्हें लूट लिया है उस ने
इक तबस्सुम पे ख़रीदार के गुन गाते हो

अपनी तनहाई पे नाजाँ हो मेरे सादा-मिज़ाज
अपने सूने दर ओ दीवार के गुन गाते हो

अपने ही ज़ेहन की तख़लीक़ पे इतने सरशार
अपने अफ़सानवी किरदार के गुन गाते हो

और लोगों के भी घर होते हैं घर वाले भी
सिर्फ़ अपने दर ओ दीवार की गुन गाते हो
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  3. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  4. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  5. मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर - ऐतबार साज़िद

    मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर कब निकालेगाअकेले-पन का ये एहसास मुझ को मार डालेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like