छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

4 min read · 12.4K reads

छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ
लोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

फ़ैसला ये तो बहर-हाल तुझे करना है
ज़ेहन के साथ सुलगना है के जज़्बात के साथ

गुफ़्तुगू देर से जारी है नतीजे के बग़ैर
इक नई बात निकल आती है हर बात के साथ

अब के ये सोच के तुम ज़ख़्म-ए-जुदाई देना
दिल भी बुझ जाएगा ढलती हुई इस रात के साथ

तुम वही हो के जो पहले थे मेरी नज़रों में
क्या इज़ाफ़ा हुआ अतलस ओ बानात के साथ

इतना पस्पा न हो दीवार से लग जाएगा
इतने समझौते न कर सूरत-ए-हालात के साथ

भेजता रहता है गुम-नाम ख़तों में कुछ फूल
इस क़दर किस को मोहब्बत है मेरी ज़ात के साथ
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  3. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  4. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads
  5. मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर - ऐतबार साज़िद

    मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर कब निकालेगाअकेले-पन का ये एहसास मुझ को मार डालेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like