भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

3 min read · 12.4K reads

भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें
आ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

कोई खिड़की नहीं खुलती किसी बाग़ीचे में
साँस लेना भी है दुश्वार कहीं और चलें

तू भी मग़मूम है मैं भी हूँ बहुत अफ़्सुर्दा
दोनों इस दुख से हैं दो-चार कहीं और चलें

ढूँढते हैं कोई सर-सब्ज़ कुशादा सी फ़ज़ा
वक़्त की धुँद के उस पार कहीं और चलें

ये जो फूलों से भरा शहर हुआ करता था
उस के मंज़र हैं दिल-आज़ार कहीं और चलें

ऐसे हँगामा-ए-महशर में तो दम घुटता है
बातें कुछ करनी हैं इस बार कहीं और चलें
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  3. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  4. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads
  5. मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर - ऐतबार साज़िद

    मुझे वो कुंज-ए-तनहाई से आख़िर कब निकालेगाअकेले-पन का ये एहसास मुझ को मार डालेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी