मेरा शिकवा तिरी महफ़िल में अदू करते हैं

ऐश देहलवीऐश देहलवी

1 min read · 12.4K reads

मेरा शिकवा तिरी महफ़िल में अदू करते हैं

उस पे भी सब्र हम ऐ अरबदा-जू करते हैं

मश्क़-ए-बेदाद-ओ-सितम करते हैं गर वो तो यहाँ

हम भी बेदाद ओ सितम सहने की ख़ू करते हैं

जाँ हुई है निगह-ए-नाम पे उन की आशिक़

चाक दिल तार-ए-नज़र से जो रफ़ू करते हैं

बे-सबाती चमन-ए-दहर की है जिन पे खुली

हवस-ए-रंग न वो ख़्वाहिश-ए-बू करते हैं

आज शमशीर ब-कफ़ निकले हैं वो देखिए तर

आब-ए-शमशीर से किस किस के गुलू करते हैं

है रची जिन के दिमाग़ों में तिरी ज़ुल्फ़ की बू

अम्बर ओ मुश्क की कब बू को वो बू करते हैं

मुश्क ओ अम्बर का उन्हें नाम भी लेना है नंग

यार की ज़ुल्फ़-ए-मोअम्बर को जो बू करते हैं

चाक करते हैं गरेबाँ को वहशत में कभी

चाक-ए-दिल में कभू नाख़ुन को फ़रू करते हैं

देख सौदा-जादा-ए-उल्फ़त-ए-ख़ूबाँ ऐ 'ऐश'

वादी-ए-इश्क़ में क्या क्या तग-ओ-पू करते हैं

ऐश देहलवी
About the poet

ऐश देहलवी

उपनाम : 'ऐश' मूल नाम : हकीम आग़ा जान जन्म : दिल्ली निधन : 26 Jun 1874 | दिल्ली, भारत

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like