ज़ुल्फ़ तेरी ने परेशाँ किया ऐ यार - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़ तेरी ने परेशाँ किया ऐ यार मुझे
तेरी आँखों ने किया आप सा बीमार मुझे

दिल बुझा जाए है अग़्यार की शोरिश पे मेरा
सर्द करती है तेरी गर्मी-ए-बाज़ार मुझे

अक़्ल ही मोजिब-ए-तकलीफ़ हुई है नादाँ
कर गई बे-ख़बरी आ के ख़बर-दार मुझे

तख़्त और चित्र सलातीं को मुबारक होवे
बस है कूचे में तेरे साया-ए-दीवार मुझे

जूँ मिसाल उस की नुमूदार हुई तूँ ही बयाँ
तपिश-ए-दिल ने किया ख़्वाब से बेदार मुझे
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  4. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  5. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like