जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

2 min read · 12.4K reads

जा कहे कू-ए-यार में कोई
मर गया इंतिज़ार में कोई

छोड़ सौ काम आ पहुँच साक़ी
जाँ-ब-लब है ख़ुमार में कोई

वो भी क्या रात थी कि सोता था
सर रखे उस किनार में कोई

मत गुज़र ख़ाक पर शहीदों की
चैन ले टुक मज़ार में कोई

क्यूँ ‘बयाँ’ सैर-ए-बाग़ की रुख़्सत
नहीं देता बहार में कोई
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  3. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  4. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads
  5. मैं तेरे डर से रो नहीं सकता - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    मैं तेरे डर से रो नहीं सकतागर्द-ए-ग़म दिल से धो नहीं सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like