कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजो
मुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

हुए संग-ए-जफ़ा से शीशा-ए-दिल के कई टुकड़े
बस अब इस से ज़्यादा और चकनाचूर मत कीजो

मेरे मरहम-गुज़ार उस शोख़-ए-बे-परवा से ये कहियो
कि ज़ालिम ज़ख़्म ताज़ा है उसे नासूर मत कीजो

हिक़ारत अपने आशिक़ की नहीं माशूक़ को भाती
बयाँ सई अपनी रुसवाई में ता मक़दूर मत कीजो

कहा था सार-बाँ के कान में लैला ने आहिस्ता
कि मजनूँ की ख़राबी का कहीं मज़कूर मत कीजो
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  4. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads
  5. मैं तेरे डर से रो नहीं सकता - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    मैं तेरे डर से रो नहीं सकतागर्द-ए-ग़म दिल से धो नहीं सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like