कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम हो
पर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

शिकवा किया हो मेरे लब-ए-ज़ख़्म ने कभू
तो मुझ पे आब-ए-तेग़ इलाही हराम हो

साहब तुम अपने मुँह को छुपाते हो मुझ से क्यों
है उस से क्या हिजाब जो अपना ग़ुलाम हो

मुँह लगने से रक़ीब के अब सर चढ़े हैं सब
कर डाले उस को ज़ब्ह अभी इंतिज़ाम हो

मत दर्द-ए-दिल को पूछ ब-क़ौल-ए-फ़ुग़ाँ बयाँ
इक उम्र चाहिए मेरा क़िस्सा तमाम हो
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  4. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads
  5. मैं तेरे डर से रो नहीं सकता - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    मैं तेरे डर से रो नहीं सकतागर्द-ए-ग़म दिल से धो नहीं सकता

    12.4K reads