ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दिया
जो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

दूर तुझ से साग़र-ए-मय पर नज़र मैं ने जो की
कासा अपना चश्म ने ख़ूनाब-ए-दिल से भर दिया

जो सुलूक अब दिल में आवें कर मुझे तक़दीर ने
दस्त ओ बाज़ू बाँध कर तेरे हवाले कर दिया

दिल-बरों के शहर में बेगानगी अँधेर है
आशनाई ढूँढता फिरता हूँ मैं ले कर दिया

बाज़े ही औक़ात राहत हम को दी है चर्ख़ ने
रंज ओ ग़म ही उस सितम-गर ने बयाँ अक्सर दिया
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  4. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  5. मैं तेरे डर से रो नहीं सकता - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    मैं तेरे डर से रो नहीं सकतागर्द-ए-ग़म दिल से धो नहीं सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like