सबसे आसान

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

मुर्दे की चीर-फाड़ के बाद

परिचारिका ने पूछा—

डॉक्टर...

हृदय निकालना सबसे मुश्किल होता होगा न?

सबसे मुश्किल होता है

आँखें निकालना

वे मरने के बाद भी ज़िंदा होती हैं

हमें सावधानी बरतनी पड़ती है

और हृदय?

परिचारिका ने फिर पूछा

अरे नहीं, सबसे आसान है

वह तो बहुत पहले मर चुका होता है।

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like