अँधेरा सा क्या था उबलता हुआ - अहमद महफूज़

Ahmad Mahfuzअहमद महफूज़

2 min read · 12.4K reads

अँधेरा सा क्या था उबलता हुआ
के फिर दिन ढले ही तमाशा हुआ

यहीं गुम हुआ था कई बार मैं
ये रस्ता है सब मेरा देखा हुआ

न देखो तुम इस नाज़ से आईना
के रह जाए वो मुँह ही तकता हुआ

न जाने पस-ए-कारवाँ कौन था
गया दूर तक मैं भी रोता हुआ

कभी और कश्ती निकालेंगे हम
अभी अपना दरिया है ठहरा हुआ

जहाँ जाओ सर पर यही आसमाँ
ये ज़ालिम कहाँ तक है फैला हुआ
Ahmad Mahfuz
About the poet

Ahmad Mahfuz अहमद महफूज़

प्रसिद्ध आलोचक और शायर, मीर तक़ी मीर पर आलोचनात्मक लेखन के लिए मशहूर. जामिया मिलिया इस्लामिया के उर्दू विभाग से सम्बद्ध Renowned critic and poet, famous for his critical writings on Mir Taqi Mir. Affiliated to Urdu Department of Jamia Millia Islamia

View profile & all 14 Poems / Stories

More from Ahmad Mahfuz

  1. अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं - अहमद महफूज़

    अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं करनाये काम सहल बहुत है मगर नहीं करना

    12.4K reads
  2. बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता है - अहमद महफूज़

    बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता हैतो फिर ये ख़्वाब-किनारा कहाँ से मिलता है

    12.4K reads
  3. छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआ - अहमद महफूज़

    छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआअपना तो सब के हाथों ख़सारा बहुत हुआ

    12.4K reads
  4. किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा था - अहमद महफूज़

    किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा थातो मैं ने ख़ेमा-ए-शब से किसे पुकारा था

    12.4K reads
  5. किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गए - अहमद महफूज़

    किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गएहमीं हवा की ज़द में थे हमीं शिकार हो गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह