बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता है - अहमद महफूज़

Ahmad Mahfuzअहमद महफूज़

3 min read · 12.4K reads

बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता है
तो फिर ये ख़्वाब-किनारा कहाँ से मिलता है

ये धूप छाँव सलामत रहे के तेरा सुराग़
हमें तो साया-ए-अब्र-ए-रवाँ से मिलता है

हम अहल-ए-दर्द जहाँ भी हैं सिलसिला सब का
तुम्हारे शहर के आशुफ़्तगाँ से मिलता है

जहाँ से कुछ न मिले तो भी फ़ाएदे हैं बहुत
हमें ये नक़्द इसी आस्ताँ से मिलता है

फ़ज़ा ही सारी हुई सुर्ख़-रू तो हैरत क्या
के आज रंग-ए-हवा गुल-रुख़ाँ से मिलता है

बिछड़ के ख़ाक हुए हम तो क्या ज़रा देखो
ग़ुबार जा के उसी कारवाँ से मिलता है
Ahmad Mahfuz
About the poet

Ahmad Mahfuz अहमद महफूज़

प्रसिद्ध आलोचक और शायर, मीर तक़ी मीर पर आलोचनात्मक लेखन के लिए मशहूर. जामिया मिलिया इस्लामिया के उर्दू विभाग से सम्बद्ध Renowned critic and poet, famous for his critical writings on Mir Taqi Mir. Affiliated to Urdu Department of Jamia Millia Islamia

View profile & all 14 Poems / Stories

More from Ahmad Mahfuz

  1. अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं - अहमद महफूज़

    अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं करनाये काम सहल बहुत है मगर नहीं करना

    12.4K reads
  2. अँधेरा सा क्या था उबलता हुआ - अहमद महफूज़

    अँधेरा सा क्या था उबलता हुआके फिर दिन ढले ही तमाशा हुआ

    12.4K reads
  3. छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआ - अहमद महफूज़

    छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआअपना तो सब के हाथों ख़सारा बहुत हुआ

    12.4K reads
  4. किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा था - अहमद महफूज़

    किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा थातो मैं ने ख़ेमा-ए-शब से किसे पुकारा था

    12.4K reads
  5. किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गए - अहमद महफूज़

    किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गएहमीं हवा की ज़द में थे हमीं शिकार हो गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like