किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गए - अहमद महफूज़

Ahmad Mahfuzअहमद महफूज़

3 min read · 12.4K reads

किसी से क्या कहें सुनें अगर ग़ुबार हो गए
हमीं हवा की ज़द में थे हमीं शिकार हो गए

सियाह दश्त ख़ार से कहाँ दो-चार हो गए
कम शौक़ पैरहन तमाम तार तार हो गए

यहाँ जो दिल में दाग़ था वही तो इक चराग़ था
वो रात ऐसा गुल हुआ के शर्म-सार हो गए

अज़ीज़ क्यूँ न जान से हो शिकस्त-ए-आईना हमें
वहाँ तो एक अक्स था यहाँ हज़ार हो गए

हमें तो एक उम्र से पड़ी है अपनी जान की
अभी जो साहिलों पे थे कहाँ से पार हो गए
Ahmad Mahfuz
About the poet

Ahmad Mahfuz अहमद महफूज़

प्रसिद्ध आलोचक और शायर, मीर तक़ी मीर पर आलोचनात्मक लेखन के लिए मशहूर. जामिया मिलिया इस्लामिया के उर्दू विभाग से सम्बद्ध Renowned critic and poet, famous for his critical writings on Mir Taqi Mir. Affiliated to Urdu Department of Jamia Millia Islamia

View profile & all 14 Poems / Stories

More from Ahmad Mahfuz

  1. अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं - अहमद महफूज़

    अब इस मकाँ में नया कोई दर नहीं करनाये काम सहल बहुत है मगर नहीं करना

    12.4K reads
  2. अँधेरा सा क्या था उबलता हुआ - अहमद महफूज़

    अँधेरा सा क्या था उबलता हुआके फिर दिन ढले ही तमाशा हुआ

    12.4K reads
  3. बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता है - अहमद महफूज़

    बदन सराब न दरिया-ए-जाँ से मिलता हैतो फिर ये ख़्वाब-किनारा कहाँ से मिलता है

    12.4K reads
  4. छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआ - अहमद महफूज़

    छोड़ो अब उस चराग़ का चर्चा बहुत हुआअपना तो सब के हाथों ख़सारा बहुत हुआ

    12.4K reads
  5. किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा था - अहमद महफूज़

    किसी का अक्स-ए-बदन था न वो शरारा थातो मैं ने ख़ेमा-ए-शब से किसे पुकारा था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like