कोई चेहरा हुआ रोशन न उजागर आँखें - अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvaziअहमद कमाल परवाज़ी

6 min read · 12.4K reads

कोई चेहरा हुआ रौशन न उजागर आँखें,
आईना देख रही थी मेरी पत्थर आँखें,
                                                                              
ले उड़ी वक़्त की आँधी जिन्हें अपने हमराह,
आज फिर ढूँढ़ रही है वही मंज़र आँखें,

फूट निकली तो कई शहर-ए-तमन्ना डूबे,
एक क़तरे को तरसती हुई बंजर आँखें,

उस को देखा है तो अब शौक़ का वो आलम है,
अपने हलकों से निकल आई हैं बाहर आँखें,
                                                           
तू निगाहों की ज़बाँ ख़ूब समझता होगा,
तेरी जानिब तो उठा करती हैं अक्सर आँखें,

लोग मरते न दर-ओ-बाम से टकरा के कभी,
देख लेते जो कमाल उसकी समंदर आँखें,
Ahmad Kamal Parvazi
About the poet

Ahmad Kamal Parvazi अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvazi 1944

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Ahmad Kamal Parvazi

  1. ये गर्म रात ये सेहरा निभा के चलना है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ये गर्म रेत ये सहरा[1] निभा के चलना हैसफ़र तवील[2] है पानी बचा के चलना है

    12.4K reads
  2. जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करो - अहमद कमाल परवाज़ी

    जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करोहम बेवक़ूफ़ हैं, कही चर्चा तो मत करो

    12.4K reads
  3. अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे - अहमद कमाल परवाज़ी

    अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे,शहर का शहर ही आसेबज़दा हो जैसे,

    12.4K reads
  4. ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का हैये हम से पूछ के ग़म कौन सी कतार का है

    12.4K reads
  5. वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है - अहमद कमाल परवाज़ी

    वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता हैमैं कुछ कहूं तो तराजू निकाल लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली