ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का है - अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvaziअहमद कमाल परवाज़ी

3 min read · 12.4K reads

ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का है
ये हम से पूछ के ग़म कौन सी कतार का है

किसी की जान का न मसला सहकार का है
यहाँ मुकाबला पैदल से शहसवार का है

ऐ आब-ओ-ताब-ए-सितम मशक क्यूँ नहीं करता
हमें तो शौक़ भी सेहरा-ए-बेहिसार का है

यहाँ का मसला मिटटी की आबरू का नहीं
यहाँ सवाल ज़मीनों पे इख्तियार का है

वो जिसके दर से कभी ज़िन्दगी नहीं देखी
ये आधा चाँद उसी शहर-ए-यादगार का है

ये ऐसा ताज है जो सर पे खुद पहुँचता है
इसे ज़मीन पे रख दो ये खाकसार का है

ये उसके बाद है तहरीर क्या निकलती है
अभी सवाल तो अपने पे इख्तियार का है
Ahmad Kamal Parvazi
About the poet

Ahmad Kamal Parvazi अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvazi 1944

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Ahmad Kamal Parvazi

  1. ये गर्म रात ये सेहरा निभा के चलना है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ये गर्म रेत ये सहरा[1] निभा के चलना हैसफ़र तवील[2] है पानी बचा के चलना है

    12.4K reads
  2. जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करो - अहमद कमाल परवाज़ी

    जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करोहम बेवक़ूफ़ हैं, कही चर्चा तो मत करो

    12.4K reads
  3. कोई चेहरा हुआ रोशन न उजागर आँखें - अहमद कमाल परवाज़ी

    कोई चेहरा हुआ रौशन न उजागर आँखें,आईना देख रही थी मेरी पत्थर आँखें,

    12.4K reads
  4. अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे - अहमद कमाल परवाज़ी

    अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे,शहर का शहर ही आसेबज़दा हो जैसे,

    12.4K reads
  5. वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है - अहमद कमाल परवाज़ी

    वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता हैमैं कुछ कहूं तो तराजू निकाल लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like