वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है - अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvaziअहमद कमाल परवाज़ी

3 min read · 12.4K reads

वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है
मैं कुछ कहूं तो तराजू निकाल लेता है

वो फूल तोड़े हमें कोई ऐतराज़ नहीं
मगर वो तोड़ के खुशबू निकाल लेता है,

अँधेरे चीर के जुगनू निकालने का हुनर
बहुत कठिन है मगर तू निकाल लेता है,

मैं इसलिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ,
तू झूठ बोल के आंसू निकाल लेता है,

वो बेवफाई का इज़हार यूं भी करता है,
परिंदे मार के बाजू निकाल लेता है
Ahmad Kamal Parvazi
About the poet

Ahmad Kamal Parvazi अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvazi 1944

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Ahmad Kamal Parvazi

  1. ये गर्म रात ये सेहरा निभा के चलना है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ये गर्म रेत ये सहरा[1] निभा के चलना हैसफ़र तवील[2] है पानी बचा के चलना है

    12.4K reads
  2. जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करो - अहमद कमाल परवाज़ी

    जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करोहम बेवक़ूफ़ हैं, कही चर्चा तो मत करो

    12.4K reads
  3. कोई चेहरा हुआ रोशन न उजागर आँखें - अहमद कमाल परवाज़ी

    कोई चेहरा हुआ रौशन न उजागर आँखें,आईना देख रही थी मेरी पत्थर आँखें,

    12.4K reads
  4. अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे - अहमद कमाल परवाज़ी

    अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे,शहर का शहर ही आसेबज़दा हो जैसे,

    12.4K reads
  5. ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का हैये हम से पूछ के ग़म कौन सी कतार का है

    12.4K reads