अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे - अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvaziअहमद कमाल परवाज़ी

3 min read · 12.4K reads

अजनबी ख़ौफ़ फ़िज़ाओं में बसा हो जैसे,
शहर का शहर ही आसेबज़दा हो जैसे,

रात के पिछले पहर आती हैं आवाज़ें-सी,
दूर सहरा में कोई चीख़ रहा हो जैसे,

दर-ओ-दीवार पे छाई है उदासी ऐसी
आज हर घर से जनाज़ा-सा उठा हो जैसे

मुस्कुराता हूँ पा-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब- मगर
दुःख तो चेहरे की लकीरों पे सजा हो जैसे

अब अगर डूब गया भी तो मरूँगा न कमाल
बहते पानी पे मेरा नाम लिखा हो जैसे
Ahmad Kamal Parvazi
About the poet

Ahmad Kamal Parvazi अहमद कमाल परवाज़ी

Ahmad Kamal Parvazi 1944

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Ahmad Kamal Parvazi

  1. ये गर्म रात ये सेहरा निभा के चलना है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ये गर्म रेत ये सहरा[1] निभा के चलना हैसफ़र तवील[2] है पानी बचा के चलना है

    12.4K reads
  2. जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करो - अहमद कमाल परवाज़ी

    जो चोट दे गए उसे गहरा तो मत करोहम बेवक़ूफ़ हैं, कही चर्चा तो मत करो

    12.4K reads
  3. कोई चेहरा हुआ रोशन न उजागर आँखें - अहमद कमाल परवाज़ी

    कोई चेहरा हुआ रौशन न उजागर आँखें,आईना देख रही थी मेरी पत्थर आँखें,

    12.4K reads
  4. ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का है - अहमद कमाल परवाज़ी

    ग़रीब-ए-शहर का सर है के शहरयार का हैये हम से पूछ के ग़म कौन सी कतार का है

    12.3K reads
  5. वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता है - अहमद कमाल परवाज़ी

    वो अब तिजारती पहलू निकाल लेता हैमैं कुछ कहूं तो तराजू निकाल लेता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like