कल्पना चावला - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

7 min read · 12.4K reads

हिंद की शान थी कलपना चावला
क़ाबिले क़द्र जिसका रहा हौसला
जब ख़लाई मिशन पर रवाना हुई
तै किय़ा कामय़ाबी से हर मरहला
कर के अस्सी से ज़यादा अहम तजरबे
सात साइ़ंसदानो़ं का यह क़ाफिला
जब ख़ला से ज़मीं पर रवाना हुआ
लौटते वक़्त पेश आ गया हादसा
जान दे कर ख़ला मे़ अमर हो गई
है यह तारीख़ का एक अहम वाक़िया
थी यकम फरवरी जब वह रुख़सत हुई
था क़ज़ा वो क़दर का यही फैसला
जब मनाते है़ सब लोग साइंस डे
पेश आया उसी माह यह हादसा
अहले करनाल तनहा न थे दम-ब-ख़ुद
जिस किसी ने सुना था वही ग़मज़दा
इस से मिलती है तहरीके म़ंज़िलरसी
है नहीं रायगां कोई भी सानेहा
कामयाबी की है शरते अव्वल यही
हो कभी कम न इ़ंसान का वलवला
जा -ए- पैदाइश उसकी थी जिस गाँव में
पूछते हैं सभी लोग उसका पता
तुम भी पढ़-लिख के अब नाम रौशन करो
तै करो कामयाबी से हर मरहला
सारी दुनिया में रहते हैं वह सुर्ख़-रू
आगे बढने का रखते हैं जो हौसला
क्यूँ नहीं हम को रग़बत है साइंस से
है हमारे लिए लमहा-ए- फ़िक्रिया
ग़ौर और फ़िक्र फ़ितरत के असरार पर
है यही अहले साइंस का मशग़ला
माहो मिर्रीख़ जब तक है़ जलवा फ़ेगन
ख़त्म होगा न तहकीक़ का सिलसिला
आइए हम भी अपनाएँ साइंस को
आज जो कुछ है सब है इसी का सिला
वक़्त की यह ज़रूरत है अहमद अली
कर दिया ख़त्म जिसने हर एक फ़ासला
 
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  4. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  5. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like