दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

 

दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह
अश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

साकित-ओ-सामित हैं दोनों मेरी हालत देखकर
आइना अपनी जगह आइनागर अपनी जगह

बाग़ में कैसे गुज़ारें पुर-मसर्रत ज़िन्दगी
बाग़बाँ का खौफ़ और गुलचीं का डर अपनी जगह

मेरी कश्ती की रवानी देखकर तूफ़ान में
पड़ गए हैं सख़्त चक्कर में भँवर अपनी जगह

है अयाँ आशार से मेरे मेरा सोज़-ए-दुरून
मेरी आहे आतशीं है बेअसर अपनी जगह

हाल-ए-दिल किसको सुनायें कोई सुनता ही नहीं
अपनी धुन में है मगन वो चारागर अपनी जगह

अश्कबारी काम आई कुछ न बर्क़ी! हिज्र में
सौ सिफ़र जोड़े नतीजा था सिफ़र अपनी जगह
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  4. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads
  5. जिस परी पैकर से मुझको प्यार है - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    जिस परी पैकर से मुझको प्यार हैवह मुसलसल दरपए आज़ार है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like