नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा
बिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

अमीरे शहर बनाया था जिस सितमगर को
उसी ने बंद किया मेरे घर का दरवाज़ा

सितम शआरी में उसका नहीं कोई हमसर
सितम शआरों में वह है बुलंद आवाज़ा

गुज़र रही है जो मुझपर किसी को क्या मालूम
जो ज़ख्म उसने दिए थे हैं आज तक ताज़ा

गुरेज़ करते हैँ सब उसकी मेज़बानी से
भुगत रहा है वह अपने किए का ख़मियाज़ा


है तंग क़फिया इस बहर में ग़ज़ल के लिए
दिखाता वरना मैं ज़ोरे क़लम का अंदाज़ा

वह सुर्ख़रू नज़र आता है इस लिए `बर्क़ी
है उसके चेहरे का ख़ूने जिगर मेरा ग़ाज़ा

 
अमीरे शहर-हाकिम, सितम शआरी-ज़ुल्म
सितम शआर- ज़लिम, ग़ाज़ा-क्रीम, बुलंद आवाज़ा- मशहूर
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  3. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.4K reads
  4. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads
  5. जिस परी पैकर से मुझको प्यार है - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    जिस परी पैकर से मुझको प्यार हैवह मुसलसल दरपए आज़ार है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like