इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

इतना न खींचो हो गया बस
टूट न जाए तारे नफस

शीरीं बयानी उसकी मेरे
घोलती है कानों में मेरे रस

खाती हैं बल नागिन की तरह
डर है न लेँ यह ज़ुलफें डस

उसका मनाना मुशकिल है
होता नहीं वह टस से मस

वादा है उसका वादए हश्र
अभी तो गुज़रे हैँ चंद बरस

फूल उन्हों ने बाँट लिए
मुझको मिले हैं ख़ारो ख़स

सुबह हुई अब आँखें खोल
सुनता नहीँ क्या बाँगे जरस

उसने ढाए इतने ज़ुल्म
मैंने कहा अब बस बस बस

बर्क़ी को है जिस से उम्मीद
उसको नहीं आता है तरस
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  4. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  5. जिस परी पैकर से मुझको प्यार है - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    जिस परी पैकर से मुझको प्यार हैवह मुसलसल दरपए आज़ार है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like