ये जो सूरज है ये सूरज भी कहाँ था पहले - अफ़ज़ल गौहर राव

अफ़ज़ल गौहर रावअफ़ज़ल गौहर राव

5 min read · 12.4K reads

ये जो सूरज है ये सूरज भी कहाँ था पहले
बर्फ़ से उठता हुआ एक धुआँ था पहले

मुझ से आबाद हुई है तिरी दुनिया वर्ना
इस ख़राबे में कोई और कहाँ था पहले

एक ही दाएरे में क़ैद हैं हम लोग यहाँ
अब जहाँ तुम हो कोई और वहाँ था पहले

उस को हम जैसे कई मिल गए मजनूँ वर्ना
इश्क़ लोगों के लिए कार-ए-ज़ियाँ था पहले

ये जो अब रेत नज़र आता है अफ़ज़ल ‘गौहर’
इसी दरिया में कभी आब-ए-रवाँ था पहले

ज़मीं से आगे भला जाना था कहाँ मैं ने
उठाए रक्खा यूँही सर पे आसमाँ मैं ने

किसी के हिज्र में शब से कलाम करते हुए
दिए की लौ को बनाया था हम-ज़बाँ मैं ने

शजर को आग किसी और ने लगाई थी
न जाने साँस में क्यूँ भर लिया धुआँ मैं ने

कभी तो आएँगे उस सम्त से गुलाब ओ चराग़
ये नहर यूँही निकाली नहीं यहाँ मैं ने

मिरी तो आँख मिरा ख़्वाब टूटने से खुली
न जाने पाँव धरा नींद में कहाँ मैं ने
अफ़ज़ल गौहर राव
About the poet

अफ़ज़ल गौहर राव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अफ़ज़ल गौहर राव

  1. आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गयाख़ाली पड़ा है ताक़ दिया कौन ले गया

    12.4K reads
  2. अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गयादरिया रूका हुआ था बहाओं में आ गया

    12.4K reads
  3. चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हम - अफ़ज़ल गौहर राव

    चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हमचलते हुए क्या देखते दुनिया की तरफ़ हम

    12.4K reads
  4. देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहीं - अफ़ज़ल गौहर राव

    देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहींवो वहाँ आता तो होगा मैं जहाँ रहता नहीं

    12.4K reads
  5. हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दिया - अफ़ज़ल गौहर राव

    हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दियामिरा वजूद ही मुझ को कहाँ दिखाई दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश