चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हम - अफ़ज़ल गौहर राव

अफ़ज़ल गौहर रावअफ़ज़ल गौहर राव

3 min read · 12.4K reads

चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हम
चलते हुए क्या देखते दुनिया की तरफ़ हम

पामाल किए जाती है इस वास्ते दुनिया
बैठे हैं तिरे नक़्श-ए-कफ़-ए-पा की तरफ़ हम

किस प्यास से ख़याली हुआ मश्कीज़ा हमारा
दरिया से जो उठ आए हैं सहरा की तरफ़ हम

क्या चाहती है नियत-ए-बाज़ार-ए-ज़माना
खिंचते चले जाते हैं जो अशिया की तरफ़ हम

ये अजनबी लोगों की ज़रा भीड़ छटे तो
जाएँगे किसी अपने शनासा की तरफ़ हम

‘गौहर’ ये ज़मीं हम को बहुत याद करेगी
उठ जाएँगे जब आलम-ए-बाला की तरफ़ हम
अफ़ज़ल गौहर राव
About the poet

अफ़ज़ल गौहर राव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अफ़ज़ल गौहर राव

  1. आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गयाख़ाली पड़ा है ताक़ दिया कौन ले गया

    12.4K reads
  2. अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गयादरिया रूका हुआ था बहाओं में आ गया

    12.4K reads
  3. देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहीं - अफ़ज़ल गौहर राव

    देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहींवो वहाँ आता तो होगा मैं जहाँ रहता नहीं

    12.4K reads
  4. हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दिया - अफ़ज़ल गौहर राव

    हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दियामिरा वजूद ही मुझ को कहाँ दिखाई दिया

    12.4K reads
  5. हिज्र में इतना ख़सारा तो नहीं हो सकता - अफ़ज़ल गौहर राव

    हिज्र में इतना ख़सारा तो नहीं हो सकताएक ही इश्क़ दोबारा तो नहीं हो सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like