मेरे गले से आन के प्यारा जो फिर लगे

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

मेरे गले से आन के प्यारा जो फिर लगे

ये अब्र ये बहार मुझे ख़ूब-तर लगे

बिन देखे उस प्यारे के आँखों ने अपना हाल

ऐसा किया है जैसे कि बाराँ का झड़ लगे

मत इस अदा ओ नाज़ से गुलशन में कर गुज़र

डरता हूँ मैं मबादा किसी की नज़र लगे

हो चार चश्म कौन सके ऐसे यार से

आँखों के देखते ही पिया की ख़तर लगे

हर लैल ओ हर नहार तिरी ज़ात-ए-पाक से

कहता है 'आफ़्ताब' दुआ-ए-सहर लगे

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी