पारखी संत - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

4 min read · 12.4K reads

भेद कोई सन्त पारखी जाने। टेक
भरमि-भरमि माया में भटकें, जग में फिरें भुलाने।
ब्रह्मजाल के पड़े फंद में, निश दिन रहत दिवाने॥
सीपी को चाँदी, रस्सी को झूठहि सर्प बखाने।
राजपुत्र को ईश्वर माने, रूपहि रहत लुभाने॥
वेदवाद को मर्म न जाने, कर्ता में उलझाने।
जल स्नान को धर्म बखाने, जाति बरन अभिमाने॥
करे जलशयन अग्नी तापे, धरती रहे समाने।
कंठी छाप तिलक माला के, भेस रचै मनमाने॥
नाचै थिरकै कूल्ह उछालै, गाय सुरीले गाने।
लय सुर ताल पै तालि बजावे, आँखी ऐंचै ताने॥
काम क्रोध लालच के चेरे, राग-द्वेष लपटाने।
दर्शन ज्ञान चरित नहिं जाने, शील न कबहुँ पिछाने॥
आतम-अनुभव ज्ञान न हरिहर , मन-बुधि नहीं ठिकाने।
देय दृष्टि कोउ संत पारखी, सकल तत्व पहिचाने॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like