आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

4 min read · 12.4K reads

आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।
कौम को नींद से जगाते चलो।

हम जमीं हिन्द के आदि सन्तान हैं,
और आजाद हैं, खूब सज्ञान हैं,
अपने अधिकारों, पर दे रहे ध्यान हैं,

संगठन कौम में अबबढ़ाते चलो।
आदि हिन्दू का डंका बजाते चलो।

आर्य-शक-हूण बाहर से आये यहाँ,
और मुसलिम ईसाई जो छाये यहाँ,
सब विदेशी हैं कब्जा जमाये यहाँ,

खोलकर सारी बातें बताते चलो।
आदि-हिन्दू का डंका बजाते चलो।

दो विदेशी फक़त और हम आठ हैं,
हम हैं बहुजन मगर, उनके ही ठाठ हैं,
हमको पढ़ने-पढ़ाने यही पाठ हैं,

ख्वाबे-गफलत का परदा हटाते चलो।
आदि-हिन्दू का डंका बजाते चलो।

इन लुटेरों के चक्कर में तुममतपड़ो,
कायदे की लड़ाई है, डटकर लड़ो,
उठ खड़े हो कमर बाँध हक पर अड़ो,

काम बिगड़े हुए सब बनाते चलो।
कौम को नींद से अब जगाते चलो।
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  4. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads
  5. आत्म-विज्ञान (भजन) - अछूतानन्दजी हरिहर

    था हमको नहिं यह ज्ञान, आदि-मत हिंद-निवासी थे। टेकविद्या से पता लगाया, गुरुता गौरव दर्शाया।

    12.4K reads