कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

7 min read · 12.4K reads

स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,
वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।
तब तो न शूद्र जाति द्विजन की सेवक रहात,
इनको तो ईसाई या मुसलमां अपनायेंगे।
यदि अधिकार देत तो बपौती बेर लेत,
क्योंकि रिग्वेद में संग्राम पढ़ पायेंगे।
याते हैं उपाय एक रहे न इतिहास नेक,
अर्थ माँहिं आदि हिन्दू बंश को मिटायेंगे।

अछूत यानी पवित्र बंश का, रहने देय न गौरव मान,
यों सब संस्कृति छलवादि, मिटा रहे निज बंश महान।

आर्य वंश तादाद बढ़ायें, आदि निवासी देंय घटाए,
अपनी जथा प्रबल कर लेवें, औरन देवें निबल बनाय।

इसी नीति पर वर्ण व्यवस्था, रच के धर्म चलाई चाल,
रखें गुलामी में फुसला कर, धर्म आड़ में करें हलाल।

जो कोई होनहार निज बल से, पढ़ लिख लेंय वेद इतिहास,
उसे खेंच लें द्विज श्रेणी में, करने पाय न बंश विकास।

जो कहीं रह के जोश प्रचारे, तो देवेगा बंश जगाय,
जो जग जावें असली हिन्दू, नकलिन की दुर्गति हो जाय।

कौन गुलामी करे हमारी, हमको फेर कहाँ आराम,
सुख सपने हूँ में नहिं मिलिहें, करिहें कौन-कौन हम काम।

हम से मेहनत नहिं होने की, परे-परे हम पाप कमायँ
ब्याज त्याज घर फँसा गरीबन, कलम कसाई बन धन खाँय।

जिन के श्रम से भए धनिक हम, कैसे करें इन्हें आजाद,
रूखे रोट महनती खा के, हमें देयं छत्तीसों स्वाद।

यही सबब व्यौपार द्विजों ने, अपने रखा गोल के हाथ,
जिससे धन बल बढ़े न विद्या, ऊपर उठें न होंय सनाथ।

जो आजाद होन तुम चाहो, तो अब छाँट देउ सब ‘छूत’,
आदिबंश मिल जोर लगाओ, पन्द्रह कोटि सछूत ‘अछूत’।
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  3. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  4. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads
  5. आत्म-विज्ञान (भजन) - अछूतानन्दजी हरिहर

    था हमको नहिं यह ज्ञान, आदि-मत हिंद-निवासी थे। टेकविद्या से पता लगाया, गुरुता गौरव दर्शाया।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like