प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

3 min read · 12.4K reads

ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।
अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥
अन्याय की निशा से, अन्धेर से न डरना।
होगा उदय तुम्हार, भागेगा दुख घनेरा॥
सब जग चुके, तुम्हीं क्यों सोये हुए पड़े हो?
फुर्ती से उठ खड़े हो, साहस करो करेरा॥
ऐ नवजवान जागो, सोने दो वृद्धजन को।
अब मुल्क से मिटा दो अन्याय का अंधेरा॥
प्रति सैकड़ा तुम्हारी अस्सी विशाल संख्या।
दुख दूर दासता का करदो हुआ अबेरा॥
तुम हो निसर्ग से ही, भारत के आदि-स्वामी।
गैरों का हो गया है, इस देश में बसेरा॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads
  5. आत्म-विज्ञान (भजन) - अछूतानन्दजी हरिहर

    था हमको नहिं यह ज्ञान, आदि-मत हिंद-निवासी थे। टेकविद्या से पता लगाया, गुरुता गौरव दर्शाया।

    12.4K reads