असहाय

अबुल हाशिम ख़ानअबुल हाशिम ख़ान

1 min read · 12.4K reads

रहे मुख पर सभी के

ताले पड़े होंगे

हृदय पर रहे सभी के

पत्थर जड़े होंगे

देख कर भी काल-लीला

कंटक नयन सभी

रहे जल से परे होंगे

पहले रोई होगी

पैरों में दानवों के

गिड़गिड़ाई होगी

असहाय होकर

अंततः स्त्रीत्व की

परिभाषा मिटाई होगी

समर्पण से पूर्व

चरम सीमा तक

भूख और स्वाभिमान

लड़े होंगे

हारकर अंततः

चारित्रिक गुण सभी

पैरों में भूख के

गिर पड़े होंगे

पर बहुत

देर तक लड़े होंगे

विवशता के

अंतिम क्षणों में

भविष्य के सपने

बिखर पड़े होंगे

समझ कर जीवन का

अंत यहीं

नयनों से जल

निकल पड़े होंगे

क्रोध में स्त्रीत्व

तिलमिलाया होगा

भाव विरोध में

उठ हुए खड़े होंगे

मंद होकर

फिर गिर पड़े होंगे

पर बहुत देर तक लड़े होंगे

बहुत देर तक लड़े होंगे।

अबुल हाशिम ख़ान
About the poet

अबुल हाशिम ख़ान

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like