भूला न था
पर भूला-सा था
करता भी क्या
स्रोत नहीं थे
तेरे मिलन के।
जगमग दीप
दीवाली-सी रातें
सपने तेरे
तेरी मीठी बातें
सींचा जिस
तल-तारण को मैंने
रहे न पुष्प
स्वयं उस उपवन के
स्रोत नहीं थे
तेरे मिलन के।
जग जीत गया
मैं हार गया
अब क्या है बचा
जब प्यार गया
घर आँगन
भीतर बाहर
साँस रुके
मेरे तन-मन के
स्रोत नहीं थे
तेरे मिलन के।
अक्षत क्या अब
पूजा की थाली
अपने तो कंटक हैं
भाग्य कहाँ पुष्पों वाली
किस वन जाऊँ
खोजूँ वानर सेना
कहाँ नील, अंगद, सुग्रीव
इस दुर्जन के
स्रोत नहीं थे
तेरे मिलन के।








