मैं
समय को
उपयोगिता की
डोर से बाँधता हूँ।
मैं
लक्ष्य को
ध्यान के
बाण से साधता हूँ।
मैं
जीवन को
कर्म की
कसौटी पर आँकता हूँ।
मैं
रात्रि के
अँधेरे से
भोर को झाँकता हूँ।
मैं
मनुष्य को
प्रेम की
डोर से बाँधता हूँ।
मैं
कटुता को
मधुरता की
कुल्हाड़ी से काटता हूँ।
मैं
सत्य की
डगर को
भक्ति से मापता हूँ।
मैं
अज्ञानता को
ज्ञान की
ज्योति से छाँटता हूँ।
मैं
कोलाहल में
शांति का
उपहार बाटता हूँ।
मैं
प्यार बाँटता हूँ।
प्यार बाँटता हूँ।
प्यार बाँटता हूँ।








