विकृत मन में
तुम क्या जानो
कैसी हलचल होती है।
मन-मंदिर के
शांत भवन में
भीषण कोलाहल होती है।
सब कुछ
जल-सा जाता है
अवशेष धुँआ रह जाता है।
उल्टा-सीधा
प्यारे मन को
कोई जब कह जाता है।
जीवन-पथ भी
दुःख के क्षण में
लंबे हो जाया करते हैं।
जीवन में
पाकर सब कुछ
हम लुट-से जाया करते हैं।
रह-रहकर
बादल दुःख के
नयनों में छा जाया करते हैं।
हाथों में तब
दुःख की एक
रेखा-सी बन जाती है।
कहने को
इस युग में
कौन कहाँ सुख पाता है।
हैं जीते
सब जीने को
कोई नहीं मर जाता है।
मन में पैदा
जब एक
व्याकुलता-सी होती है।
मन की
उज्ज्वल धारा
तब ख़ून के आँसू रोती है।
विकृत मन में
तुम क्या जानो
कैसी हलचल होती है।








