अब तक इलाज-ए-रंजिश-ए-बे-जा न कर सके - अबू मोहम्मद सहर

अबू मोहम्मद सहरअबू मोहम्मद सहर

3 min read · 12.4K reads

अब तक इलाज-ए-रंजिश-ए-बे-जा न कर सके
इक उम्र में भी हुस्न को अपना न कर सके

थी एक रस्म-ए-इश्क़ सो हम ने भी की अदा
दुनिया में कोई काम अनोखा न कर सके

कल रात दिल के साथ बुझे इस तरह चराग़
यादों के सिलसिले भी उजाला न कर सके

अब इस से क्या ग़रज़ है कि अंजाम क्या हुआ
ये तो नहीं कि तेरी तमन्ना न कर सके

ख़ुद इश्क़ ही को दे गए रूस्वाइयों के दाग़
वो राज़-ए-हुस्न हम जिन्हें इफ़शा न कर सके

ज़ौक़-ए-जुनूँ को रास नहीं तंग बस्तियाँ
सहरा न हो तो क्या कोई दीवारा कर सके

हर इम्तियाज़ उस के लिए हेच है ‘सहर’
जो अपनी ज़िंदगी को तमाशा न कर सके
अबू मोहम्मद सहर
About the poet

अबू मोहम्मद सहर

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अबू मोहम्मद सहर

  1. इश्क़ की सई-ए-बद-अंजाम से डर भी न सके - अबू मोहम्मद सहर

    इश्क़ की सई-ए-बद-अंजाम से डर भी न सकेहम तिरी चश्म-ए-इनायत से उतर भी न सके

    12.4K reads
  2. जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गए - अबू मोहम्मद सहर

    जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गएकिस लिए तुम बाइस-ए-ख़ून-ए-तमन्ना हो गए

    12.3K reads
  3. माना अपनी जान को वो भी दिल का रोग लगाएँगे - अबू मोहम्मद सहर

    माना अपनी जान को वो भी दिल का रोग लगाएँगेअहल-ए-जुनूँ ख़ुद क्या समझे हैं नासेह क्या समझाँएगे

    12.4K reads
  4. फूलों की तलब में थोड़ा सा आज़ार नहीं तो कुछ भी नहीं - अबू मोहम्मद सहर

    फूलों की तलब में थोड़ा सा आज़ार नहीं तो कुछ भी नहींख़ुद आ के जो उलझे दामन से वो ख़ार नहीं तो कुछ भी नहीं

    12.3K reads
  5. वक़्त ग़मनाक सवालों में न बर्बाद करें - अबू मोहम्मद सहर

    वक़्त ग़मनाक सवालों में न बर्बाद करेंकुछ न कुछ सई-ए-इलाज-ए-दिल-ए-नाशाद करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like