फूलों की तलब में थोड़ा सा आज़ार नहीं तो कुछ भी नहीं - अबू मोहम्मद सहर

अबू मोहम्मद सहरअबू मोहम्मद सहर

4 min read · 12.4K reads

फूलों की तलब में थोड़ा सा आज़ार नहीं तो कुछ भी नहीं
ख़ुद आ के जो उलझे दामन से वो ख़ार नहीं तो कुछ भी नहीं

हो दिन की फ़ज़ाओं का सरगम या भीगती रातों का आलम
कितना ही सुहाना हो मौसम दिलदार नहीं तो कुछ भी नहीं

क्यूँ अहल-ए-सितम का दिल तोड़ें फिर शहर में चल कर सर फोड़ें
सहरा-ए-जुनूँ को अब छोड़ें दीवार नहीं तो कुछ भी नहीं

हर मौज-ए-बला इक साहिल है गिर्दाब ही अपना हासिल है
ये कश्ती-ए-दिल वो क़ातिल है मझंदार नहीं तो कुछ भी नहीं

क्या मीठे बोल सुनाते हो क्या गीत अनोखे गाते हो
क्या नग़मों पर इतराते हो झंकार नहीं तो कुछ भी नहीं

ये नाम ओ नुमूद की ख़्वाहिश क्या ये इल्म ओ फ़न की नुमाइश क्या
अपना तो अक़ीदा है ये ‘सहर’ मेयार नहीं तो कुछ भी नहीं
अबू मोहम्मद सहर
About the poet

अबू मोहम्मद सहर

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अबू मोहम्मद सहर

  1. अब तक इलाज-ए-रंजिश-ए-बे-जा न कर सके - अबू मोहम्मद सहर

    अब तक इलाज-ए-रंजिश-ए-बे-जा न कर सकेइक उम्र में भी हुस्न को अपना न कर सके

    12.4K reads
  2. इश्क़ की सई-ए-बद-अंजाम से डर भी न सके - अबू मोहम्मद सहर

    इश्क़ की सई-ए-बद-अंजाम से डर भी न सकेहम तिरी चश्म-ए-इनायत से उतर भी न सके

    12.4K reads
  3. जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गए - अबू मोहम्मद सहर

    जब ये दावे थे कि हर दुख का मुदावा हो गएकिस लिए तुम बाइस-ए-ख़ून-ए-तमन्ना हो गए

    12.4K reads
  4. माना अपनी जान को वो भी दिल का रोग लगाएँगे - अबू मोहम्मद सहर

    माना अपनी जान को वो भी दिल का रोग लगाएँगेअहल-ए-जुनूँ ख़ुद क्या समझे हैं नासेह क्या समझाँएगे

    12.4K reads
  5. वक़्त ग़मनाक सवालों में न बर्बाद करें - अबू मोहम्मद सहर

    वक़्त ग़मनाक सवालों में न बर्बाद करेंकुछ न कुछ सई-ए-इलाज-ए-दिल-ए-नाशाद करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like