शायद मेरी निगाह को करता है वह निहाल - अबू आरिफ़

अबू आरिफ़अबू आरिफ़

7 min read · 12.4K reads

शायद मेरी निगाह को करता है वह निहाल
आया किसी शहर से ऐसा परी जमाल

शायद उसे मालूम नहीं अपना ख़द्द-ओ-ख़ाल
शायद उसे मजबूरियों ने कर दिया निढाल

शायद उसे तलाश है प्यासों की भीड़ में
ज़ब्त-ओ-शऊर जिसमे हो वह रिंद बाकमाल

शायद भटक गया है वह राह-ए-जुनून से
उसका ही हो रहा हो उसे रंज-ओ-मलाल

शायद उसे तनहाइयों से रब्त बहुत है
समझे वह शब-ए-हिज्र को ही शब-ए-विसाल

शायद उसे जुगनू ही हमराज़ लगे है
तारीकी से बचने को बनाया हो उसे ढाल

शायद उसे फूलों की रंगत से इश्क़ हो
बुलबुल के साथ गीत को गाये वह ख़ुशख़याल

शायद उसे नज्जार-ए-फितरत से इश्क़ है
सो रोज़ सुबह करता है उससे वह कुछ सवाल

शायद उसे कुछ टूटे हुए दिल से लगाव है
सो पूछ रहा है वह ज़माने से मेरा हाल

शायद उसे दीवानगी लगती है अब फज़ूल
होता है उसे परवाने के जलने का भी मलाल

शायद उसे ज़माने से कुछ रस्म-ओ-राह है
दीवानगी में रहता है आदाब का ख़याल

शायद कभी होटों पे तबस्सुम भी रहा है
चेहरे पे रहा होगा कभी हुस्न पुरजमाल

शायद कभी शरमाती रही हो शरर उससे
चश्म-ए-हया में उसके रहा हो कोई कमाल

शायद इसी गेसू से उठती हो घटा भी
बादल सा बरस जायेगालगता है हर एक बाल

शायद इन्हीं होटों पे मचलती हो सबा भी
रुख़सार यही लगते हैं ज़माने में बेमिसाल

शायद उसे आरिफ़ से पहले थी शिकायत
पर आज हो गया है उसी का ही हमख़याल
अबू आरिफ़
About the poet

अबू आरिफ़

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबू आरिफ़

  1. अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा है - अबू आरिफ़

    अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा हैदरिया हो या कि समन्दर सब का एक किनारा है

    12.4K reads
  2. ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजिये - अबू आरिफ़

    ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजियेतन्हा जो किया करते थे अब साथ कीजिये

    12.4K reads
  3. ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव हो - अबू आरिफ़

    ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव होहमसे जुदा हो कैसी बीती सारा हाल सुनाव हो

    12.4K reads
  4. देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही है - अबू आरिफ़

    देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही हैगुंचे चटक रहे है कली बोल रही है

    12.4K reads
  5. क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है - अबू आरिफ़

    क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये हैउसके परतवे हुस्न से गुल भी अपना रंग चुराये है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like