क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है - अबू आरिफ़

अबू आरिफ़अबू आरिफ़

3 min read · 12.4K reads

क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है
उसके परतवे हुस्न से गुल भी अपना रंग चुराये है

हुस्न-ए-अज़ल से ले जाते है दीवानों को मक़तल तक
इश्क़ ने पाया ऐसा जुनूँ कि मक़तल भी थरराये है

गौहर मोती लाल जमुर्रद ये सब तो नायाब सही
उनके लब का एक तबस्सुम सब पे सबकत पाये है

खून-ए-जिगर से सींचा हमने गुलशन की हर डाली को
फसले बहाराँ आई जब तो माली हमें सताये है

तर्के खामोशी करके हम तो चले है कूये जानाँ को
जैसे-जैसे क़दम बढ़े है आरिफ तो घबराये है
अबू आरिफ़
About the poet

अबू आरिफ़

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबू आरिफ़

  1. अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा है - अबू आरिफ़

    अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा हैदरिया हो या कि समन्दर सब का एक किनारा है

    12.4K reads
  2. ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजिये - अबू आरिफ़

    ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजियेतन्हा जो किया करते थे अब साथ कीजिये

    12.4K reads
  3. ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव हो - अबू आरिफ़

    ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव होहमसे जुदा हो कैसी बीती सारा हाल सुनाव हो

    12.4K reads
  4. देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही है - अबू आरिफ़

    देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही हैगुंचे चटक रहे है कली बोल रही है

    12.4K reads
  5. करम उनका ज़फा उनकी सितम उनका वफा उनकी - अबू आरिफ़

    करम उनका ज़फा उनकी सितम उनका वफा उनकीहमारा आबला अपना मुहब्बत में अना उनकी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like