क्यूँ न अपनी ख़ूबी-ए-क़िस्मत पे इतराती हवा - आबिद मुनावरी

आबिद मुनावरीआबिद मुनावरी2 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

क्यूँ न अपनी ख़ूबी-ए-क़िस्मत पे इतराती हवा
फूल जैसे इक बदन को छू कर आई थी हवा

यूँ ख़याल आता है उस का याद आए जिस तरह
गर्मियों की दोपहर में शाम की ठंडी हवा

और अभी सुलगेंगे हम कमरे के आतिश-दान में
और अभी कोहसार से उतरेगी बर्फ़ीली हवा

हम भी इक झोंके से लुत्फ़-अंदोज़ हो लेते कभी
भूले-भटके इस गली में भी चली आती हवा

एक ज़हरीला धुआँ बिखरा गई चारों तरफ़
सब को अंधा कर गई ऐसी चली अंधी हवा

उस ने लिख भेजा है ये पीपल के पत्ते पर मुझे
क्या तुझे रास आ गई बिजली के पंखे की हवा

क्यूँ कर ऐ आबिद बुझा पाता मैं अपनी तिश्नगी
मुझ तक आने ही से पहले हो गया पानी हवा
आबिद मुनावरी
About the poet

आबिद मुनावरी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आबिद मुनावरी

  1. लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैंफ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

    12.4K reads
  2. अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे - आबिद मुनावरी

    अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगेजितनी भी है सफ़र की थकन भूल जाओगे

    12.4K reads
  3. जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आए - आबिद मुनावरी

    जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आएहम रुख़ पे दिन की धूप लिए घर पलट कर आए

    12.4K reads
  4. ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैंज़िंदगी की खुली किताब हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब - आबिद मुनावरी

    ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाबउन को बख़्शे गए हैं फिर से ख़्वाब

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like