याद यूँ होश गंवा बैठी है - अब्दुल्लाह जावेद

अब्दुल्लाह जावेदअब्दुल्लाह जावेद

3 min read · 12.4K reads

याद यूँ होश गंवा बैठी है
जिस्म से जान जुदा बैठी है

राह तकना है अबस सो जाओ
धूप दीवार पे आ बैठी है

आशियाने का ख़ुदा ही हाफ़िज़
घात में तेज़ हवा बैठी है

दश्त-ए-गुल-चीं से मुरव्वत कैसी
शाख़ फूलों को गंवा बैठी है

कैसे आए किसी गुलशन में बहार
दस्त में आबला-पा बैठी है

शहर आसीब-ज़दा लगता है
कूचे कूचे में बला बैठी है

चार कमरों के मकाँ में अपने
इक पछल-पाई भी आ बैठी है

शाएरी पेट की ख़ातिर ‘जावेद’
बीच बाज़ार के आ बैठी है
अब्दुल्लाह जावेद
About the poet

अब्दुल्लाह जावेद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like