अश्क ढलते नहीं देखे जाते - अब्दुल्लाह जावेद

अब्दुल्लाह जावेदअब्दुल्लाह जावेद

3 min read · 12.4K reads

अश्क ढलते नहीं देखे जाते
दिल पिघलते नहीं देखे जाते

फूल दुश्मन के हों या अपने हों
फूल जलते नहीं देखे जाते

तितलियाँ हाथ भी लग जाएँ तो
पर मसलते नहीं देखे जाते

जब्र की धूप से तपती सड़कें
लोग चलते नहीं देखे जाते

ख़्वाब-दुश्मन हैं ज़माने वाले
ख़्वाब पलते नहीं देखे जाते

देख सकते हैं बदलता सब कुछ
दिल बदलते नहीं देखे जाते

करबला में रुख़-ए-असग़र की तरफ़
तीर चलते नहीं देखे जाते
अब्दुल्लाह जावेद
About the poet

अब्दुल्लाह जावेद

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अब्दुल्लाह जावेद

  1. चाँदनी का रक़्स दरिया पर नहीं - अब्दुल्लाह जावेद

    चाँदनी का रक़्स दरिया पर नहीं देखा गयाआप याद आए तो ये मंज़र नहीं देखा गया

    12.4K reads
  2. दुनिया ने जब डराया तो डरने में - अब्दुल्लाह जावेद

    दुनिया ने जब डराया तो डरने में लग गयादिल फिर भी प्यार आप से करने में लग गया

    12.4K reads
  3. जानिब-ए-दर देखना अच्छा नहीं - अब्दुल्लाह जावेद

    जानिब-ए-दर देखना अच्छा नहींराह शब भर देखना अच्छा नहीं

    12.4K reads
  4. जो गुज़रता है गुज़र जाए जी - अब्दुल्लाह जावेद

    जो गुज़रता है गुज़र जाए जीआज वो कर लें के भर जाए जी

    12.3K reads
  5. कभी प्यारा कोई मंज़र लगेगा - अब्दुल्लाह जावेद

    कभी प्यारा कोई मंज़र लगेगाबदलने में उसे दम भर लगेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like