जो गुज़रता है गुज़र जाए जी - अब्दुल्लाह जावेद

अब्दुल्लाह जावेदअब्दुल्लाह जावेद

3 min read · 12.4K reads

जो गुज़रता है गुज़र जाए जी
आज वो कर लें के भर जाए जी

आज की शब यहीं जीना मरना
जिस को जाना हो वो घर जाए जी

इस गली से नहीं जाना हम को
आन रुख़्सत हो के सर जाए जी

वक़्त ने कर दिया जो करना था
कोई मरता है तो मर जाए जी

शाख़-ए-गुल मौज-ए-हवा रक़्साँ हैं
फूल बिखरे तो बिखर जाए जी

मंज़रों के भी परे हैं मंज़र
आँख जो हो तो नज़र जाए जी

सम्त क्या राह क्या मंज़िल कैसी
चल पड़ो आप जिधर जाए जी

अपनी ही सोच पे चलना चाहे
अपनी ही सोच से डर जाए जी

ये अजब बात है अक्सर ‘जावेद’
जिस से रोकें वही कर जाए जी
अब्दुल्लाह जावेद
About the poet

अब्दुल्लाह जावेद

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अब्दुल्लाह जावेद

  1. अश्क ढलते नहीं देखे जाते - अब्दुल्लाह जावेद

    अश्क ढलते नहीं देखे जातेदिल पिघलते नहीं देखे जाते

    12.4K reads
  2. चाँदनी का रक़्स दरिया पर नहीं - अब्दुल्लाह जावेद

    चाँदनी का रक़्स दरिया पर नहीं देखा गयाआप याद आए तो ये मंज़र नहीं देखा गया

    12.4K reads
  3. दुनिया ने जब डराया तो डरने में - अब्दुल्लाह जावेद

    दुनिया ने जब डराया तो डरने में लग गयादिल फिर भी प्यार आप से करने में लग गया

    12.4K reads
  4. जानिब-ए-दर देखना अच्छा नहीं - अब्दुल्लाह जावेद

    जानिब-ए-दर देखना अच्छा नहींराह शब भर देखना अच्छा नहीं

    12.4K reads
  5. कभी प्यारा कोई मंज़र लगेगा - अब्दुल्लाह जावेद

    कभी प्यारा कोई मंज़र लगेगाबदलने में उसे दम भर लगेगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like