दुनिया ने जब डराया तो डरने में - अब्दुल्लाह जावेद

अब्दुल्लाह जावेदअब्दुल्लाह जावेद

2 min read · 12.4K reads

दुनिया ने जब डराया तो डरने में लग गया
दिल फिर भी प्यार आप से करने में लग गया

शायद कहीं से आप की ख़ुशबू पहुँच गई
माहौल जान ओ दिल का सँवरने में लग गया

इक नक़्श मौज-ए-आब से बरहम हुआ तो क्या
इक नक़्श ज़ेर-ए-आब उभरने में लग गया

‘जावेद’ निज़्द-ए-आब-ए-रवाँ कह गया फ़क़ीर
दरिया में जो गया वो गुज़रने में लग गया
अब्दुल्लाह जावेद
About the poet

अब्दुल्लाह जावेद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like