माँगो हो अभी दिल मुझे नादान समझ कर

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

माँगो हो अभी दिल मुझे नादान समझ कर

फिर दूँगा जवाब इस का मिरी जान समझ कर

बच जाइयों कम्बख़्त मिरी बख़्त-ए-सियह से

याँ आइयो तो ऐ शब-ए-हिज्रान समझ कर

क्या काम मह-ए-नौ से मुझे मैं उसे हर दम

देखूँ हूँ तिरा अक्स-ए-गरेबान समझ कर

रंग अपना हुआ सुनते ही मुल्तानी की मिट्टी

तो कीजो सफ़र जानिब-ए-मुल्तान समझ कर

नौ रोज़ है और साक़ी-ए-कौसर का है अब दौर

ईज़ा दे मुझे गर्दिश-ए-दौरान समझ कर

कलकत्ता में उल्फ़त की गवर्नर है सदा इश्क़

आमादा हो तू रुस्तम-ए-दस्तान समझ कर

मेजर ने जुनूँ की है ये तय्यार की पलटन

हाँ देख सफ़-ए-ख़ार-ए-मुग़ीलान समझ कर

जरनैल तो सहरा में हैं और कोह में करनैल

है शहर में छोड़ा मुझे कप्तान समझ कर

क्या मोहतसिब-ए-शहर कद-ओ-बैर से लेगा

हम करते हैं पैमाना से पैमान समझ कर

यारब मैं कहाँ जाऊँ कि हर दम बुत-ए-काफ़िर

ईज़ा मुझे देता है मुसलमान समझ कर

हुब बकने लगा शब को जो वो ग़ुस्से से मुनइ'म

इक रहम सा आया मुझे हिज़्यान समझ कर

अरमान से अरमान है अरमान न तू ने

अरमान निकाले मिरे अरमान समझ कर

दिल सर्द है तुम से कि ब-ईं गर्म तपा के

यक शब भी न याँ सोए ज़मिस्तान समझ कर

म्याँ बोस अभी लूँगा धरी रहवेगी तरवार

गाली न सुना सब को तू यकसान समझ कर

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश