ख़फ़ा मत हो मुझ को ठिकाने बहुत हैं

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ख़फ़ा मत हो मुझ को ठिकाने बहुत हैं

मिरा सर रहे आस्ताने बहुत हैं

बहुत दूर है अपने नज़दीक तू भी

तुझे याद काफ़िर बहाने बहुत हैं

बहाने न कर मुझ से ऐ चश्म-ए-गिर्यां

अभी अश्क मुझ को बहाने बहुत हैं

मिरे चश्म-ओ-दिल और जिगर सब हैं हाज़िर

तू ख़ातिर-निशाँ रख निशाने बहुत हैं

कशिश दिल की ही काम करती है वर्ना

फ़ुसूँ सैंकड़ों हैं फ़साने बहुत हैं

जुनूँ नक़्द-ए-दाग़-ए-जिगर माँगता है

ये कह दो कि अब तो ख़ज़ाने बहुत हैं

बहुत कम है सच इस ज़माने में 'एहसाँ'

यहाँ झूट के कार-ख़ाने बहुत हैं

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like