बस ख़ाक-ए-क़दम दीजिए तकरार बहुत की

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बस ख़ाक-ए-क़दम दीजिए तकरार बहुत की

मिट्टी मिरी इस ख़ाक ने ही ख़्वार बहुत की

चिड़ मुझ को तुझे रीझ के तकरार बहुत की

ख़ुश रह कि ख़ुशामद तिरी ऐ यार बहुत की

हरगिज़ न गई पेश न आया मह-बे-मेहर

हर चंद कि ज़ारी पस-ए-दीवार बहुत की

लाई कशिश-ए-दिल ही तुम्हें तुम ने तो वर्ना

यहाँ आने में इक उम्र तलक आर बहुत की

उस चश्म ने देखा दिल-ए-बीमार को मेरे

बीमार ने कल ख़ातिर-ए-बीमार बहुत की

अबरू की तसव्वुर में हुआ क़त्ल मिरा दिल

फल क्यूँ न मिले मर्द था तलवार बहुत की

उश्शाक़ में मैं ही हदफ़-ए-तीर हूँ उस का

अज़्मत ही यही ख़िदमत-ए-सरकार बहुत की

इस तरह का बे-दीद तो ग़म होगा जहाँ में

की हम ने भी है दीद तरहदार बहुत की

सूरत तिरी आगे ही भबूका थी व-लेकिन

ज़ुल्फ़ों के बिखरने ने धुआँधार बहुत की

यहाँ आठ पहर जिंस से वफ़ा हम ने दिखाई

देखा न ख़रीदार तो नाचार बहुत की

यारब न रहे नाम जुदाई कि रह-ए-इश्क़

आसान थी पर उस ने ही दुश्वार बहुत की

मा'लूम कोई दिन को तुझे होगी हक़ीक़त

कम उस तिरे इक़रार की इंकार बहुत की

हर चंद कि ख़त से भी धुआँ-शक्ल है ऐ मह

पर ख़त की न रखने ने नुमूदार बहुत की

घर में न तिरे कूद सका रात-गए मैं

हाँ अपनी सी तदबीर तो ऐ यार बहुत की

बहबूद के आसार न देखे कभू हरगिज़

जिस शख़्स ने ऊँची तिरी दीवार बहुत की

कम हम सा ख़रीदार बहम पहुँचेगा उस को

क्यूँ इश्क़ ने जिंस-ए-ग़म-ए-बिसयार बहुत की

बोला सर-ए-मंसूर सर-ए-दार पे 'एहसाँ'

हक़ है कि सज़ा-वार थे पिंदार बहुत की

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश