उसे देख कर अपना महबूब - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

3 min read · 12.4K reads

उसे देख कर अपना महबूब प्यारा बहुत याद आया
वो जुगनू था उस से हमें इक सितारा बहुत याद आया

यही शाम का वक़्त था घर से निकले के याद आ गया था
बहुत दिन हुए आज वो सब दोबारा बहुत याद आया

सहर जब हुई तो बहुत ख़ामुशी थी ज़मीन शबनमी थी
कभी ख़ाक-ए-दिल में था कोई शरारा बहुत याद आया

बरसते थे बादल धुवाँ फैलता था अजब चार जानिब
फ़ज़ा खिल उठी तो सरापा तुम्हारा बहुत याद आया

कभी उस के बारे में सोचा न था और सोचा तो देखो
समंदर कोई बे-सदा बे-किनारा बहुत याद आया
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like