पाँव रुकते ही नहीं ज़हन ठहरता ही नहीं - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

4 min read · 12.4K reads

पाँव रुकते ही नहीं ज़हन ठहरता ही नहीं
कोई नश्शा है थकन का के उतरता ही नहीं

दिन गुज़रते हैं गुज़रते ही चले जाते हैं
एक लम्हा जो किसी तरह गुज़रता ही नहीं

भारी दरवाज़ा-ए-आहन के नहीं खुल पाता
मेरे सीने में ये सन्नाटा उतरता ही नहीं

दस्त-ए-जाँ से मैं उठा लूँ उसे पी लूँ लेकिन
दिल वो ज़हराब प्याला है के भरता ही नहीं

क्या लिए फिरता हूँ मैं आब सराब आँखों में
डूबता ही नहीं कोई के उभरता ही नहीं

ये पिघलती ही नहीं शम्मा के जलती ही नहीं
ये बिखरता ही नहीं दश्त के मरता ही नहीं

कुछ न कहिए तो भला यूँ ही समझते रहिए
पूछ लीजे तो वो ऐबों से मुकरता ही नहीं
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like