कितनी महबूब थी ज़िंदगी - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

4 min read · 12.4K reads

कितनी महबूब थी ज़िंदगी कुछ नहीं कुछ नहीं
क्या ख़बर थी इस अंजाम की कुछ नहीं कुछ नहीं

आज जितने बरादर मिले चाक-चादर मिले
कैसी फैली है दीवानगी कुछ नहीं कुछ नहीं

पेच-दर-पेच चलते गए हम निकलते गए
जाने क्या थी गली-दर-गली कुछ नहीं कुछ नहीं

मौज-दर-मौज इक फ़ासला रफ़्ता रफ़्ता बढ़ा
कश्ती आँखों से ओझल हुई कुछ नहीं कुछ नहीं

साथ मेरे कोई और था ऐ हवा ऐ हवा
नाम तू जिस का लेती रही कुछ नहीं कुछ नहीं

शाम साकित शजर-दर-शजर रह-गुज़र रह-गुज़र
आँख मलती उठी तीरगी कुछ नहीं कुछ नहीं

जा के तू दिल में दर आएगा मेरे घर आएगा
है जुदाई घड़ी दो घड़ी कुछ नहीं कुछ नहीं
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like