दिखाई देने के और दिखाई न देने के दरमियान सा कुछ - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

दिखाई देने के और दिखाई न देने के दरमियान सा कुछ
ख़याल की ला-मकानियों में उभर रहा है मकान सा कुछ

कोई तअय्युन कोई तयक़्क़ुन नज़र को महदूद रख सके जो
फ़लक से नीचे बहुत ही नीचे बना है इक साएबान सा कुछ

नुमू का तूफ़ाँ था आफ़रीनश की ज़द पे हम तुम खड़े थे दोनों
तुम्हें भी कुछ याद आए शायद मुझे तो आता है ध्यान सा कुछ

हवाएँ वाबस्तगी से पुर हैं फ़ज़ा पे मौजूदगी है तारी
नवाह-ए-जाँ में लहक रहा है बसे-बसाए जहान सा कुछ

कहीं ये मंज़र में क़ैद लम्हे कहीं ये लम्हों में क़ैद मंज़र
रसाई की आज़माइशों में रिहाई का इम्तिहान सा कुछ

अन्धेरे काग़ज़ की वुसअतों में कहीं कहीं रौशनी के धब्बे
ये सई-ए-तजसीम-ए-ना-बयानी ये इश्तिबाह-ए-बयान सा कुछ
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.4K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like